सर्दियों के मौसम में क्या बना के खाये टॉप 10 रेसिपी

0
616
sardiyon me khane ke swad — चित्र उपलब्ध नहीं है
sardiyon me khane ke swad

Hello दोस्तों सुवागत है आपका Allhindionline साइट पर आज का Topic बहुत ही Interested होने वाला है आज के इस Article में आपको बताऊंगा की गर्मागर्म सब्जी के साथ बाजरे, ज्वार और मक्के के आटे की रोटियां सर्दियों का मज़ा दोगुना कर देती हैं। ये अनाज स्वादिष्ठ होने के साथ-साथ सेहत के लिहाज़ से भी फ़ायदेमंद हैं। शरीर में गर्माहट बढ़ाते हैं और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखते हैं। इनकी सिर्फ रोटी ही नहीं बनतीं बल्कि और भी लजीज व्यंजन बनते हैं। चंद रेसिपीज़ हम प्रस्तुत कर रहे हैं Sardiyon Ke Mosam Me Kya Bana Ke Khaye Top 10 recipe

कॉर्न मसाला

क्या चाहिए – मक्का दाने- 1 कप, चावल का आटा- 21/2 बड़ा चम्मच, मक्के का आटा- 2 बड़े चम्मच, काली मिर्च पाउडर- 1/3 छोटा चम्मच,शिमला मिर्च-21/2 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई, हरा धनिया- 21/2 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच, नींबू का रस- 1/2 छोटा चम्मच, नमक- स्वादानुसार, तेल- तलने के लिए।

ऐसे बनाएं- मक्के के दाने धोकर पानी निथार लें। बोल में मक्का दाने, नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। चावल और मक्के का आटा मिलाएं। अगर आटा दानों में चिपक नहीं रहा है तो पानी की कुछ बूंदे मिला सकते हैं। इसे कुछ देर रखें। पैन में तेल गर्म करें। अब थोड़ा-थोड़ा करके सभी मक्के के दाने डालें और ढंक दें ताकि ये तड़ककर बाहर नहीं आएं। जब ये कुरकुरे हो जाएं तो इन्हें निकाल लें। पैन में एक छोटा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर भूनें। हरा धनिया, नींबू और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालकर भूनें। इसमें मक्का दानें मिलाएं और तुरंत परोसें।

सर्दियों के मौसम में क्या बना के खाये टॉप 10 रेसिपी — चित्र उपलब्ध नहीं है
सर्दियों के मौसम में क्या बना के खाये टॉप 10 रेसिपी

ज्वार का उपमा

क्या चाहिए– ज्वार- 1 कप, राई- 2 छोटे चम्मच, सूखी खड़ी लाल मिर्च– 1, कढ़ी पत्ते- 5, हरी मिर्च- 1 कटी हुई, अदरक– 1 इंच कटी हुई, हरा प्याज- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ, शिमला मिर्च- 1 कटी हुई, हरी मटर-1/2 कप उबली हुई, टमाटर- 2 कटे हुए, हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच, नमक-स्वादानुसार, 1 नींबू का रस, हरा धनिया- थोड़ा-सा, तेल- 1 बड़ा चम्मच। ऐसे बनाएं- ज्वार को आधा घंटा पानी में भिगो दें।

फिर इसका पानी निथार लें। गहरे बर्तन में तीन कप पानी और थोड़ा-सा नमक डालकर उबालें। इसमें भीगे ज्वार डालें। जब ज्वार मुलायम हो जाएं तो इसे ढककर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। जब ज्वार पूरा पानी सोख ले तो आंच बंद करें। पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, सूखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते तड़काएं। हरी मिर्च, अदरक और हरा प्याज मिलाकर कुछ मिनट भूनें। शिमला मिर्च मिलाकर पांच मिनट भूनें। जब ये मुलायम हो जाए तो मटर, टमाटर, हल्दी और नमक मिलाकर कुछ मिनट पकाएं। अब पका हुआ ज्वार और नींबू का रस मिलाकर भूनें। हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें।)

सर्दियों के मौसम में क्या बना के खाये टॉप 10 रेसिपी

मेथी ना ढेबरा

क्या चाहिए– ताजी मेथी- 1 कप बारीक कटी हुई, बाजरे का आटा-1 कप, ज्वार का आटा-1/4 कप, बेसन- 1 बड़ा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच, हींग- 1/4 छोटा चम्मच, दही-2 बड़े चम्मच, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट-1 बड़ा चम्मच, अदरक लहसुन का पेस्ट- 1/2 छोटा चम्मच, नमक- स्वादानसार, तेल-5 छोटे चम्मच। ऐसे बनाएं- बड़े बोल में सभी सामग्रियां और तीन छोटे चम्मच तेल अच्छी तरह से मिलाएं। थोडा-थोड़ा पानी डालकर गंधे। इनकी टिक्कियां बना लें। गर्म तवे पर इन्हें धीमी आंच पर तेल लगाकर दोनों तरफ से सेकें। जब ये भूरे रंग की हो जाएं तो इन्हें निकाल लें। इन्हें ताजा दही या चटनियों के साथ परोसें।

सर्दियों के मौसम में क्या बना के खाये टॉप 10 रेसिपी — चित्र उपलब्ध नहीं है
सर्दियों के मौसम में क्या बना के खाये टॉप 10 रेसिपी

Hello दोस्तों आज की Post आपको कैसी लगी में उम्मीद करता हूँ की आपको ये Post बहुत पसंद आई होगी तो मिलते है Next पोस्ट मैं अगर को सवाल जबाव हो तो दोस्तों Comment करके बताइये !

LEAVE A REPLY